नातिया में फैज रजा व किरत में मो वसीम प्रथम

Published at :13 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
नातिया में फैज रजा व किरत में मो वसीम प्रथम

लोहरदगा. जामा मसजिद कमेटी द्वारा बाबा दुखन शाह के उर्स के मौके पर जामा मसजिद परिसर में नातिया व किरत कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें मदरसों का तालिब इलमों के बीच प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में नारी नवाडीह, बाला टोली, हिसरी मदरसा, सेन्हा मदरसा, अर्रु एवं तिगरा मदरसा के बच्चे शामिल हुए, जिसमें नातिया प्रोग्राम में […]

विज्ञापन

लोहरदगा. जामा मसजिद कमेटी द्वारा बाबा दुखन शाह के उर्स के मौके पर जामा मसजिद परिसर में नातिया व किरत कार्यक्रम का आयोजन किया.

जिसमें मदरसों का तालिब इलमों के बीच प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में नारी नवाडीह, बाला टोली, हिसरी मदरसा, सेन्हा मदरसा, अर्रु एवं तिगरा मदरसा के बच्चे शामिल हुए, जिसमें नातिया प्रोग्राम में प्रथम अशरफुल उलेमा बाला टोली मदरसा के फैज रजा, द्वितीय किस्को के गुलाम गौस मिस्बाहुल उलंुग, तृतीय न्यू रोड मदरसा के शमीउल्लाह अंसारी रहे. इसी प्रकार किरत प्रतियोगिता में प्रथम किस्को के मो वसीम, द्वितीय फैजल रजा, तृतीय कुरैसिया मदरसा लोहरदगा के तनवीर उल हसन रहे. विजयी प्रतिभागियों को अंजुमन इसलामिया के सचिव हाजी सज्जाद खान, कारी शमीम रिजवी, कलाम तैगी, कारी कबीरउदीन, जामा मसजिद के सचिव सगीर अंसारी, मुमताज अहमद द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर सदर सज्जाद खान, हसनैन खलिफा, शमीम खलिफा, मो लुकमान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola