अनियंत्रित बोलेरो ने बंधे बछड़े को धक्का मारा

Published at :10 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलेरो ने बंधे बछड़े को धक्का मारा

सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के सिठियो हाई स्कूल के समीप अनियंत्रित बोलेरो जेएच 06 बी- 5042 ने सड़क के किनारे बंधा एक बछड़ा को धक्का मार दिया, जिससे बछड़ा घटना स्थल पर ही मर गया. जानकारी के अनुसार बोलेरो भंडरा से लोहरदगा की ओर आ रही थी इसी बीच सिठियो हाई स्कूल के बीच […]

विज्ञापन

सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के सिठियो हाई स्कूल के समीप अनियंत्रित बोलेरो जेएच 06 बी- 5042 ने सड़क के किनारे बंधा एक बछड़ा को धक्का मार दिया, जिससे बछड़ा घटना स्थल पर ही मर गया. जानकारी के अनुसार बोलेरो भंडरा से लोहरदगा की ओर आ रही थी इसी बीच सिठियो हाई स्कूल के बीच अनियंत्रित हो गयी और शंकर साहू के बंधे बछड़े क ो कुचलते हुए आगे बढ़ गयी. प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण बताते हैं कि गाड़ी का ड्राइवर संतोष साहू नशे से धुत होकर गाड़ी चला रहा था. यदि असंतुलित बोलेरो बछड़े को मार धीमी नहीं होती तो बगल के वृक्ष में जा टकराती. घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा तत्काल भंडरा थाना को दी गयी. भंडरा पुलिस बोलेरो को जब्त कर ड्राइवर से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola