:3::::: ट्रकों का परिचालन शुरू

क्षेत्र में लौटी रौनकफोटो- एलडीजीए- 19 बॉक्साइट ढोते ट्रक.लोहरदगा. बॉक्साइट ट्रकों के परिचालन शुरू हो जाने के बाद इस क्षेत्र में एक बार फिर से रौनक देखी जा रही है. लातेहार, लोहरदगा, गुमला तीनों जिला के व्यवसायी इस बात से खुश हैं कि ट्रकों का परिचालन शुरू हो गया. लगभग साढ़े तीन माह तक ट्रकों […]
क्षेत्र में लौटी रौनकफोटो- एलडीजीए- 19 बॉक्साइट ढोते ट्रक.लोहरदगा. बॉक्साइट ट्रकों के परिचालन शुरू हो जाने के बाद इस क्षेत्र में एक बार फिर से रौनक देखी जा रही है. लातेहार, लोहरदगा, गुमला तीनों जिला के व्यवसायी इस बात से खुश हैं कि ट्रकों का परिचालन शुरू हो गया. लगभग साढ़े तीन माह तक ट्रकों का परिचालन बंद रहने के कारण पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था गड़बड़ हो गयी थी. लोग काम के अभाव में पलायन करने को विवश हो रहे थे. अब ट्रकों के परिचालन शुरू हो जाने से लोगों को रोजगार मिलने लगा है. चंदवा से लेकर गुरदरी तक लाइन होटल, ढाबा, टायर दुकान, चाय दुकान, पेट्रोल पंप, गैरेज में काम शुरू हो गया है. लोडर-अनलोडर, ड्राइवर, खलासी सहित अन्य लोग भी काम में जुट गये हैं. ट्रक ऑनरों में भी खुशी देखी जा रही है. तमाम लोग ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संरक्षक सह राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं कि उनके ही प्रयासों से ट्रकों का परिचालन शुरू हो सका है. सप्ताह भर के अंदर अर्थव्यवस्था सुचारु हो जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




