सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया

फोटो- एलडीजीए-2 सफल छात्रा को सम्मानित करते अतिथि.लोहरदगा. वर्ल्ड व्हाइट कोचिंग संेटर में माध्यमिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि राजीव सिंह एवं संस्थान के निदेशक अंकित साहू थे. मौके पर राजीव सिंह ने कहा कि मेहनत से जब अपनी उम्मीद और अनुरूप सफलता मिलती है तो खुशी का अहसास दोगुना […]
फोटो- एलडीजीए-2 सफल छात्रा को सम्मानित करते अतिथि.लोहरदगा. वर्ल्ड व्हाइट कोचिंग संेटर में माध्यमिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि राजीव सिंह एवं संस्थान के निदेशक अंकित साहू थे. मौके पर राजीव सिंह ने कहा कि मेहनत से जब अपनी उम्मीद और अनुरूप सफलता मिलती है तो खुशी का अहसास दोगुना होता है. जीवन में ऐसी सफलता पाने से एक न एक दिन मंजिल को छूना आसान हो जाता है. कहा कि जीवन में चुनौतियां अधिक होती है, लेकिन आप सभी लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प रहें. पुन: अगली सफलता निश्चित मिलेगी. निदेशक श्री साहू ने कहा कि लगन और मेहनत से आपने इस संस्थान को सींचा है. आप अधिक मेहनत कर आगे की पढ़ाई जारी रखें और इसी तरह अपना और अपने से जुड़े सारे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें. मौके पर सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार पानेवालों में रानी कुमारी, प्रतीक्षा प्रजापति, मृणाल शाह, खुशबू कुमारी, राशि कुमारी, अखिलेश कुमार, अभिष्ेाक कुमार, शुभम कुमार आदि शामिल हैं. मौके पर जोधन सिंह, बिंदेश्वर यादव, आनंद साहू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




