प्राचीन मंदिर का जिर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा हुई

भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के वकील अंबवा गांव के प्राचीन मंदिर का जिर्णोद्धार कर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. कार्यक्रम तीन दिनों तक चला. 30 अप्रैल को जलयात्रा के साथ देवी पूजन, मूर्तियों का अधिवास किया गया. जलयात्रा में महिला-पुरुष के साथ अन्य गांव के श्रद्धालु भी भाग लिये. एक मई को शिवलिंग की […]
भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के वकील अंबवा गांव के प्राचीन मंदिर का जिर्णोद्धार कर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. कार्यक्रम तीन दिनों तक चला. 30 अप्रैल को जलयात्रा के साथ देवी पूजन, मूर्तियों का अधिवास किया गया. जलयात्रा में महिला-पुरुष के साथ अन्य गांव के श्रद्धालु भी भाग लिये. एक मई को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. रुद्राभिषेक पंडित रविशास्त्री ने कराया. सभी अनुष्ठान अमित कुमार सिन्हा ने किया. अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग विख्ंाडित हो गया था. यहां नया शिवलिंग स्थापित किया गया है. शिव मंदिर एवं देवी मंडप की स्थिति जर्जर हो गयी थी, इसे मरम्मत करवाया गया. इस कार्यक्रम में गांव के महिला पुरुष सभी का योगदान था. कार्यक्रम को सफल बनाने में जलेश्वर महतो, राधेश्याम मिश्रा, भुलन राम, शिवलाल, छेदन गोप, अर्जुन मिश्रा, अनिल उरांव, राजेश उरांव, ऋषिकेश नाथ सिन्हा, मनोरंजन नाथ सिन्हा, डॉ मुकेश कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, प्रमोद उरांव, हरखमैन महतो आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




