सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का समापन

लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 21 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का समापन किया गया. मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक एंथोनी एक्का ने कहा कि इंसान की बुनियादी जरूरतों में से एक कपड़ा भी है. महिलाओं को समूह बना कर काम करना चाहिए. भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर […]
लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 21 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का समापन किया गया. मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक एंथोनी एक्का ने कहा कि इंसान की बुनियादी जरूरतों में से एक कपड़ा भी है. महिलाओं को समूह बना कर काम करना चाहिए. भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर बैंक हमेशा मदद करेगी. कहा कि समूह बना कर महिलाएं किसी दूसरे संस्थान से संपर्क कर कपड़ों का ऑर्डर लेकर स्वरोजगार कर सकती है. इस अवसर पर निदेशक एनके शाही ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है और जिस किसी का आत्मविश्वास बढ़ा है वह दुनिया के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ा है. मौके पर अमर कुमार देवघरिया, राजीव कुमार, साबीर खलीफा सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




