अब ऑनलाइन बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

लोहरदगा. जिला परिवहन कार्यालय में पारदर्शिता एवं सुगमता लाने के उद्देश्य से इस कार्यालय को हाइटेक किया गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने बताया कि चालक अनुज्ञप्ति बनाने के लिए आवेदक इंटरनेट के जरिये जिला परिवहन कार्यालय लोहरदगा को इ-मेल के माध्यम से अपना फोटोयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन भेज सकते हैं. आवेदक को इ-मेल […]
लोहरदगा. जिला परिवहन कार्यालय में पारदर्शिता एवं सुगमता लाने के उद्देश्य से इस कार्यालय को हाइटेक किया गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने बताया कि चालक अनुज्ञप्ति बनाने के लिए आवेदक इंटरनेट के जरिये जिला परिवहन कार्यालय लोहरदगा को इ-मेल के माध्यम से अपना फोटोयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन भेज सकते हैं. आवेदक को इ-मेल के द्वारा ही ड्राइविंग टेस्ट एवं फोटो खिंचवाने के लिए चिट्ठी से सूचना दे दी जायेगी. आवेदक निर्धारित तिथि को ही अपने मूल आवेदन के साथ परिवहन कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. डीटीओ ने बताया कि आवेदक अपने आवेदन के साथ एड्रेस प्रुफ, एज प्रुफ, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ब्लड गु्रप, संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति, दो फोटो ग्राफ एवं शुल्क कार्यालय मे जमा करेंगे. डीटीओ ने बताया कि आवेदक को कागजातों की छाया प्रति को राजपत्रित पदाधिकारी या नोटरी आदि से अभिप्रमाणित कराने की कोई आवश्यकता नहीं होगी. उनका स्वअभिप्रमाणित दस्तावेज मान्य होगा. आवेदक अपने आवेदन के साथ एक स्वपता लिखा स्पीड पोस्ट लिफाफा संलग्न करेंगे, ताकि उन्हें अपना लाइसेंस रिसीव करने के लिए दोबारा परिवहन कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़े. आवेदक को कार्यालय द्वारा यथा संभव 15 दिनों के अंदर उनके घर के पते पर स्पीड पोस्ट से लाइसेंस भेजवाने की व्यवस्था की गयी है. डीटीओ ने कहा कि इस व्यवस्था से लोगों को निश्चित रुप से सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




