चार मई के बंद को सफल बनाने को लेकर बैठक

लोहरदगा. झारखंड बॉक्साइट ट्रक वर्क्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा है कि वाम जनतांत्रिक पार्टी की बैठक मो कैश की अध्यक्षता में सीपीआइ के कार्यालय में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि चार मई के झारख्ंाड बंद को लोहरदगा बंद करा कर सफल करना है. भाजपा सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश […]
लोहरदगा. झारखंड बॉक्साइट ट्रक वर्क्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा है कि वाम जनतांत्रिक पार्टी की बैठक मो कैश की अध्यक्षता में सीपीआइ के कार्यालय में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि चार मई के झारख्ंाड बंद को लोहरदगा बंद करा कर सफल करना है. भाजपा सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 लागू कराने का प्रयास किया जा रहा है जो किसान को तबाह एवं बरबाद कर देगा. यह अध्यादेश देसी पूंजीपति एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हित में है. चुनाव के पहले नारे दिये गये थे कि अच्छे दिन आने वाले हैं तो समुचित पूंजीपतियों के लिए अच्छे दिन लाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे यह साबित होता है कि भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपति के पक्ष में है. पार्टी द्वारा तीन मई को जुलूस निकाल कर बंद को सफल करने की अपील की जायेगी. मौके पर बालमुकुंद लोहरा, अनंत दास, रामेश्वर उरांव, सकलु भगत, दिलीप कुमार वर्मा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




