रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत डीसी से की

Published at :30 Apr 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत डीसी से की

लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के कुटमू अली नगर के लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि खाता नंबर 60/33 नामे जमीन सेमर टंाड़ प्लॉट नंबर 739/513 में ग्रामीणों को जमीन मालिक ने उक्त खाता पर मौखिक तौर पर 10 फीट का रास्ता दिया गया है. ग्रामीणों के पास लिखित कागजात नहीं […]

विज्ञापन

लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के कुटमू अली नगर के लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि खाता नंबर 60/33 नामे जमीन सेमर टंाड़ प्लॉट नंबर 739/513 में ग्रामीणों को जमीन मालिक ने उक्त खाता पर मौखिक तौर पर 10 फीट का रास्ता दिया गया है. ग्रामीणों के पास लिखित कागजात नहीं है. मुहल्लेवासियों का कहना है कि उनका आने-जाने का एकमात्र साधन वही रास्ता है. जिसको जमीन दलालों ने अधिग्रहण कर उसे बेच रहे हैं. अगर इस रास्ते की बिक्री हो जाती है तो मुहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी कठिनाई होगी. मुहल्लेवासियों ने उपायुक्त से उचित न्याय की गुहार लगाते हुए समस्या के समाधान की मांग की गयी है. ज्ञापन में फिरोज खान, कुर्बान अंसारी, मुस्ताक, मो अफरोज, कलाम खान, रजिया खातून, रेहाना खातून, समसा खातून, संजीदा खातून, जफिर खान, गिनी खातून, निक्की, रौशन, सबाना प्रवीण, सहीदा, रेश्मा, रेहाना, सजीला खातून, बिरसु उरांव के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola