आवेदन देकर मुआवजा मांग रहे ग्रामीण

Published at :29 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
आवेदन देकर मुआवजा मांग रहे ग्रामीण

भण्डरा/लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में 26 अपै्रल को आये आंधी व ओला वृष्टि से हुए नुकसान का प्रभावितों ने अंचल कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. आंधी से घर का छत उड़ गया एवं ओलावृष्टि से फसल का नुकसान हुआ है. सीओ प्रकाश कुमार ने किसानों को बताया कि […]

विज्ञापन

भण्डरा/लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में 26 अपै्रल को आये आंधी व ओला वृष्टि से हुए नुकसान का प्रभावितों ने अंचल कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. आंधी से घर का छत उड़ गया एवं ओलावृष्टि से फसल का नुकसान हुआ है. सीओ प्रकाश कुमार ने किसानों को बताया कि किसान अपने आवेदन में खाता प्लॉट सहित बरबाद हुए फसल का उल्लेख करने का निर्देश दिया.

सीओ बताते हैं कि घरों के छत उड़ने एवं फसल बरबाद पर आवेदन आ रहा है. जाच कर मुआवजा जिला कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जायेगा. ज्ञात हो कि 28 अपै्रल को आंधी से सैंकड़ों मकान का छत उड़ गया एवं हजारों एकड़ में लगी फसल ओला वृष्टि से बरबाद हो गया है. भंडरा पंचायत सचिवालय एवं भौरांे पंचायत सचिवालय का सोलर प्लेट आंधी में उड़ गया. सोलर प्लेट के उड़ने से पंचायत में सोलर सिस्टम काम नहीं कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola