लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का धरना पांच को

Published at :29 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का धरना पांच को

लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन पांच मई को 10 बजे से हिंडाल्को ऑफिस (कचहरी रोड़) में गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा. जिसमें सभी ट्रक मालिक के साथ-साथ इस व्यवसाय से जुड़े टायर एसोसिएशन, गैरेज एसोसिएशन लोडर-अनलोडर एसोसिएशन, चालक सह चालक चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित तमाम संगठनों के लोग मौजूद रहेंगे. इस […]

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन पांच मई को 10 बजे से हिंडाल्को ऑफिस (कचहरी रोड़) में गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा. जिसमें सभी ट्रक मालिक के साथ-साथ इस व्यवसाय से जुड़े टायर एसोसिएशन, गैरेज एसोसिएशन लोडर-अनलोडर एसोसिएशन, चालक सह चालक चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित तमाम संगठनों के लोग मौजूद रहेंगे. इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवंलजीत सिंह ने बताया कि तीन महीने से बॉक्साइट ट्रक खड़े हैं और हजारों-हजार लोगों को आर्थिक क्षति हो रही है. किंतु हिंडाल्को कंपनी एक साजिश के तहत भाड़ा कम करना चाहती है. इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. कंपनी की मालगाड़ी लोडिंग भी रोकी जायेगी. चक्का जाम एवं लोहरदगा बंद की भी घोषणा की जायेगी. इसके बाद भी कंपनी अडि़यल रवैया नहीं छोड़ती है तो कंपनी गेट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जायेगा. इसकी पूर्व सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola