ऋतु मुंडा का रो-रो कर बुरा हाल है
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

सेन्हा/लोहरदगा : ममता वाहन के हड़ताल के कारण रास्ते में बच्चे को जन्म देनेवाली बड़ा हेसाग गांव निवासी बंधना मुंडा की पत्नी ऋतु मुंडा का रो-रोकर बुरा हाल है. इसके पूर्व में भी ऋतु मुंडा के दो बच्चे मर चुके हैं. ममता वाहनों के हड़ताल के कारण समय पर वाहन उपलब्ध नहीं हुआ. नतीजतन हेसाग […]
विज्ञापन
सेन्हा/लोहरदगा : ममता वाहन के हड़ताल के कारण रास्ते में बच्चे को जन्म देनेवाली बड़ा हेसाग गांव निवासी बंधना मुंडा की पत्नी ऋतु मुंडा का रो-रोकर बुरा हाल है. इसके पूर्व में भी ऋतु मुंडा के दो बच्चे मर चुके हैं. ममता वाहनों के हड़ताल के कारण समय पर वाहन उपलब्ध नहीं हुआ.
नतीजतन हेसाग से बोलेरो से आने के क्र म में बदला नदी के पास उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी मृत्यु हो गयी. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने ऋतु मुंडा की स्वास्थ्य जांच की और उसके शरीर में खून की कमी सहित अन्य कमियां बतायी. कई जांच भी लिख दिये. जबकि ऋतु मुंडा के बच्चे की मौत, समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण हुई, बताया. चिकित्सक अपनी ड्यूटी निभा दिये, लेकिन इस सदमे को गरीब महिला भुला नहीं पा रही है और वह बार-बार सिर्फ अपने बच्चे को ही याद कर रही है.
उसकी हालत विक्षिप्तों जैसी हो गयी है. इस घटना के बाद गांव में भी लोग दुखी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अव्यवस्था के कारण एक नवजात शिशु की मौत दुनिया में आते ही हो गयी.सिविल सजर्न विरोनेन तिर्की का कहना है कि ममता वाहनों की हड़ताल की सूचना उन्होंने उच्चधिकारियों को दे दी है.
इससे ज्यादा सिविल सजर्न कुछ नहीं कहती हैं. इस घटना की निंदा कांग्रेसी नेताओं ने की है और कहा है कि यदि हड़ताल नहीं तुड़वाया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




