::6:::: भंडरा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

फोटो- एलडीजीए-15 मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान उठक-बैठक करता युवक.भ्ंाडरा/ लोहरदगा. भंडरा पुलिस ने ब्लॉक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहन चेकिंग की सूचना मिलते ही बगैर कागजात के वाहन चलाने वाले लोग गांव के रास्ते भागने लगे. वहीं वाहन चेकिंग के क्रम में दो पहिया वाहन में तीन लोगों की सवारी करते, बगैर हेलमेट […]
फोटो- एलडीजीए-15 मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान उठक-बैठक करता युवक.भ्ंाडरा/ लोहरदगा. भंडरा पुलिस ने ब्लॉक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहन चेकिंग की सूचना मिलते ही बगैर कागजात के वाहन चलाने वाले लोग गांव के रास्ते भागने लगे. वहीं वाहन चेकिंग के क्रम में दो पहिया वाहन में तीन लोगों की सवारी करते, बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते, बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलानेवाले लोगों को रोक कर जांच की गयी. पुलिस ने जांच के क्रम में कई लोगों से उठक-बैठक भी करायी और उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में ट्रिपल राइडिंग नहीं करेंगे और तमाम कागजातों एवं हेलमेट के साथ बगैर शराब पीकर वाहन चलायेंगे. इस मौके पर पुलिस ने यातायात नियमों के पालन का भी निर्देश दिया. वहीं पुलिस के इस अभियान से वैसे लोगों में खौफ देखा जा रहा है जो चोरी के वाहन चलाते हैं और बगैर कागजात के वाहन रखे हुए हैं. भंडरा रूट में चलनेवाले ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठानेवाले ऑटो को भी रोक कर चेतावनी दी गयी और कहा गया कि यदि भविष्य में इस तरह की दुबारा गलती हुई तो कार्रवाई की जायेगी. वाहन जांच के क्रम में कई ऐसे वाहन भी पकड़े गये जिनमें नंबर ही नहीं लगा था. घंटों बिठाने के बाद पुलिस ने चेतावनी देकर उन्हें छोड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




