बुराइयों के खिलाफ आवाज उठायें

Published at :23 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
बुराइयों के खिलाफ आवाज उठायें

बाबू कुंवर सिंह की जयंती पर कार्यक्रमभंडरा/ लोहरदगा. युवा ग्रामीण विकास समिति भैसमुंदो के अध्यक्ष बासुदेव उरांव की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी. बाल कल्याण समिति सदस्य बालकृष्ण सिंह ने कहा कि जिस तरह अंगरेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में 80 वर्ष की उम्र में कुंवर […]

विज्ञापन

बाबू कुंवर सिंह की जयंती पर कार्यक्रमभंडरा/ लोहरदगा. युवा ग्रामीण विकास समिति भैसमुंदो के अध्यक्ष बासुदेव उरांव की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी. बाल कल्याण समिति सदस्य बालकृष्ण सिंह ने कहा कि जिस तरह अंगरेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में 80 वर्ष की उम्र में कुंवर सिंह ने अंगरेजों के दांत खट्टे कर दिये. आज उनकी जयंती के अवसर पर युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. युवाओं को शपथ लेना होगा कि समाज में फैले बुराइयों के खिलाफ आवाज उठायंे और अच्छी बातों को जन-जन तक पहुचायें. समाज मे फैले नशापान, अंधविश्वास, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का शपथ लेना होगा, तभी एक स्वच्छ समाज का निर्माण होगा. मौके पर दिनेश उरांव, दशई उरांव, चंद्रिला सिंह, सूरज कुमार, सुदन महतो, राजकुमार सिंह, विवेक सिंह, रामप्रसाद महतो, जितू उरांव, प्रदीप सिंह, अनिल कुमार, राम कुमार, धन कुमार, रुपेश कुमार, अभिषेक कुमार, रंजित सिंह, संजय महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola