ePaper

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 38 लोगों की हुई जांच

Updated at : 16 Nov 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 38 लोगों की हुई जांच

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 38 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन

लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा की ओर से चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. शिविर में 38 लोगों ने स्वास्थ्य संबंधित जांच करायी. इसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल की जांच शामिल थी. जिला अध्यक्ष ने लोगों से नि:संकोच शिविर का लाभ लेने की अपील की और बताया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. डॉ कुमुद अग्रवाल ने बढ़ती ठंड में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि गर्म कपड़े पहनें, धूप में रहें और पैर के तलवे पर गर्म सरसों तेल से मालिश करें. आयोजन समिति ने बताया कि यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक रविवार सुबह एक घंटे के लिए आयोजित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola