दो लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2015 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : पुलिस ने भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर योगेंद्र मिश्र उर्फ योगी, उर्फ छन्नू, उर्फ पांडेय को गिरफ्तार किया है. सेन्हा स्थित बाजार डांडू निवासी योगी पर दो लाख रुपये का इनाम था. एसपी मनोज रतन चौथे ने पत्रकारों को बताया कि योगी दर्जनों कांड का वांछित अभियुक्त है. पिछले दस वर्षों से संगठन […]
विज्ञापन
लोहरदगा : पुलिस ने भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर योगेंद्र मिश्र उर्फ योगी, उर्फ छन्नू, उर्फ पांडेय को गिरफ्तार किया है.
सेन्हा स्थित बाजार डांडू निवासी योगी पर दो लाख रुपये का इनाम था. एसपी मनोज रतन चौथे ने पत्रकारों को बताया कि योगी दर्जनों कांड का वांछित अभियुक्त है.
पिछले दस वर्षों से संगठन में सक्रिय रहा है. पिछले एक वर्ष से इसके पैर में तकलीफ थी. गुप्त सूचना पर विशेष छापामारी अभियान के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था. केकरांग, जावाखांड़, झमटवार, पेशरार, दुग्गू, पुतरार, कौआडांड, इचवा टांड व ओनेगड़ा इलाके में छापेमारी की गयी. ओनेगड़ा से डेली पहाड़ के बीच जंगल में भागते समय योगी को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




