लोहरदगा में गड़े मिले चार बम

Published at :14 Mar 2015 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में गड़े मिले चार बम

लोहरदगा : लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र स्थित केकरांग पिकेट से करीब सात किमी दूर बंजारी टोले से चार डायनामाइट बरामद किये गये हैं. सभी सड़क के नीचे लगाये गये थे. नक्सलियों की खोज में निकले जवानों ने संदेह होने के बाद खोजी कुत्ते के जरिये बम की तलाश की. पुलिस ने चारों बम को […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र स्थित केकरांग पिकेट से करीब सात किमी दूर बंजारी टोले से चार डायनामाइट बरामद किये गये हैं. सभी सड़क के नीचे लगाये गये थे. नक्सलियों की खोज में निकले जवानों ने संदेह होने के बाद खोजी कुत्ते के जरिये बम की तलाश की. पुलिस ने चारों बम को निष्क्रिय कर दिया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी मनोज रतन चौथे, सीआरपीएफ 158 बटालियन के डिप्टी कमांडेट अनामि शरण सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जाता है कि पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बम लगाये गये थे. ये छह-छह किलो के थे. एसपी ने बताया : पुलिस को उड़ाने के इरादे से बम लगाये गये थे. जवानों की मुस्तैदी के कारण समय रहते पूरे मामले की जानकारी हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola