जमीन कारोबारी था शिव प्रसाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2015 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

मामला कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ चरिमा के रहनेवाले दंपती की हत्या का लोहरदगा : बीती देर रात शहरी क्षेत्र के सरना टोली में अपराधियों ने सोये हुए दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी. दंपति शिव प्रसाद साहू 47 वर्ष व उसकी पत्नी चिंता देवी 40 वर्ष की हत्या की गयी. घटना की […]
विज्ञापन
मामला कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ चरिमा के रहनेवाले दंपती की हत्या का
लोहरदगा : बीती देर रात शहरी क्षेत्र के सरना टोली में अपराधियों ने सोये हुए दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी. दंपति शिव प्रसाद साहू 47 वर्ष व उसकी पत्नी चिंता देवी 40 वर्ष की हत्या की गयी. घटना की सूचना मिलते ही सुबह एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी, थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू, सदर थाना के एएसआइ बीके दीक्षित सहित पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन कर रही है.
मृतक कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ चरिमा निवासी लगभग आठ वर्ष से लोहरदगा में किराये के मकान में रह कर जमीन की खरीद बिक्री का काम करता था. मृतक की दो पत्नियां जिसमें प्रथम पत्नी से दो पुत्री एवं एक पुत्र तथा दूसरी पत्नी से एक पुत्र तथा एक पुत्री है.
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम द्रष्टया मामला आपसी विवाद का लगता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
सीआरपीएफ कैंप से कुत्ता भी मंगाया गया था, लेकिन उसने भी कोई सुराग नहीं दिया हे. अपराधी खिड़की के रास्ते से कमरे में घुसे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




