कार्यालयों का चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी

भंडरा/लोहरदगा. स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के समय पर विद्यालय छोड़ कर कार्यालयों का चक्कर लगानेवाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई पर अभिरुचि नहीं दिखानेवाले शिक्षक अब कार्रवाई के भागी बनेंगे. सरकारी विद्यालयों में गिरते शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से यह निर्देश भंडरा के बीइओ सुरेश चौधरी ने दिया […]
भंडरा/लोहरदगा. स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के समय पर विद्यालय छोड़ कर कार्यालयों का चक्कर लगानेवाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई पर अभिरुचि नहीं दिखानेवाले शिक्षक अब कार्रवाई के भागी बनेंगे. सरकारी विद्यालयों में गिरते शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से यह निर्देश भंडरा के बीइओ सुरेश चौधरी ने दिया है. बीइओ का कहना है कि अब शिक्षकों को 10 बजे प्रात: से लेकर 4 बजे अपराह्न तक बच्चों को पढ़ाना है. कार्यालय का कार्य बीआरपी, सीआरपी के माध्यम से करवाया जायेगा. अति आवश्यक होने पर शिक्षक 4 बजे के बाद विद्यालय से बीआरसी कार्यालय आयेंगे. यह निर्देश सरकारी विद्यालय एवं अभियान विद्यालय के लिए दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




