भाजयुमो की बैठक में कई निर्णय लिये गये

Published at :08 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाजयुमो की बैठक में कई निर्णय लिये गये

फोटो- एलडीजीए- 2 बैठक में उपस्थित अतिथि व अन्य.लोहरदगा. भारतीय जनता युवा मोरचा की बैठक अग्रसेन भवन में अनिल उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष रामाकांत महतो उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आने-जाने एवं कार्यालय में रहने की […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 2 बैठक में उपस्थित अतिथि व अन्य.लोहरदगा. भारतीय जनता युवा मोरचा की बैठक अग्रसेन भवन में अनिल उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष रामाकांत महतो उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आने-जाने एवं कार्यालय में रहने की समय सीमा पर युवा मोरचा ध्यान रखेगी. जो पदाधिकारी, कर्मी खरे नहीं उतरेंगे उनके खिलाफ युवा मोरचा के कार्यकर्ता कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को सूचना देंगे. इसकी शिकायत डीसी से भी करेंगे. जिले में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को यहां से खदेड़ने के लिए मुख्यमंत्री से मांग करेंगे. मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीरज कुमार नलिन, प्रताप साहू, सुरेंद्र साहू, लाल अविनाश, पशुपति नाथ पारस, नवीन साहू, राणा प्रताप सिंह, मनीष कु मार शिखर, शंकर लोहरा, प्रताप साहू, सुरेंद्र साहू, सुमित चौहान, मिथलेश राम, विनोद भगत, पवन शिखर, मिथलेश नाथ शाह, दिग्गज सिंह, सौर्य वर्मा, प्रीतम वर्मा, प्रदीप साहू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola