सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

भंडरा/ लोहरदगा. लोहरदगा-बेड़ो नेशनल हाइवे सड़क में भंडरा थाना क्षेत्र के तेतरपोका डायवर्सन के समीप बीती रात लगभग 9.30 बजे मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें चंदन नगीना की मौत हो गयी तथा गंभीरावस्था में सोनू शर्मा को रिम्स पहुंचाया गया. मृत चंदन का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया […]
भंडरा/ लोहरदगा. लोहरदगा-बेड़ो नेशनल हाइवे सड़क में भंडरा थाना क्षेत्र के तेतरपोका डायवर्सन के समीप बीती रात लगभग 9.30 बजे मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें चंदन नगीना की मौत हो गयी तथा गंभीरावस्था में सोनू शर्मा को रिम्स पहुंचाया गया. मृत चंदन का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार चंदन नगीना दवा व्यवसायी तथा सोनू शर्मा रांची निवासी किसी काम से लोहरदगा की ओर अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इसी बीच तेतरपोका के समीप पुल निर्माण स्थल पर डायवर्सन से पार होते वक्त दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गये. जिसमें चंदन नगीना की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि सोनू को स्थानीय लोगों की मदद से रिम्स भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




