टेंपो किराया कम करने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा. भाकपा माले के जिला प्रभारी महेश कुमार सिंह ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर भाड़ा वृद्धि कम करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जिला में अन्य जगहों से टेंपो भाड़ा बहुत अधिक वसूला जा रहा है. पूर्व में प्रदर्शन एवं पत्रचार के माध्यम से न्यायोचित भाड़ा निर्धारित करने का अनुरोध किया […]
विज्ञापन
लोहरदगा. भाकपा माले के जिला प्रभारी महेश कुमार सिंह ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर भाड़ा वृद्धि कम करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जिला में अन्य जगहों से टेंपो भाड़ा बहुत अधिक वसूला जा रहा है. पूर्व में प्रदर्शन एवं पत्रचार के माध्यम से न्यायोचित भाड़ा निर्धारित करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
एक टेंपो में कम से कम दस व्यक्ति बिठाया जाता है और एक किमी का भाड़ा 5 रुपये तथा रेलवे स्टेशन से रेलवे साइडिंग तक का किराया 10 रुपये जबरदस्ती टेंपो चालक वसूलते हैं. इसी प्रकार अन्य जगहों का किराया भी बहुत ज्यादा वसूला जाता है. उन्होंने कहा है यदि जिला परिवहन पदाधिकारी टेंपो चलाने का परमिट देते हैं तो भाड़ा निर्धारित उन्हें ही करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




