सास व ससुर पर बच्चे को बेचने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

पालकोट : डहूपानी पंचायत के पिठरटोली निवासी सूरज लोहरा ने अपने ससुर चंद्रशेखर सिंह व सास सरिता देवी पर अपने एक वर्षीय पुत्र व पत्नी सावित्री देवी को दिल्ली में बेचने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूरज ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि विगत 12 फरवरी को ससुर व सास मिल […]
विज्ञापन
पालकोट : डहूपानी पंचायत के पिठरटोली निवासी सूरज लोहरा ने अपने ससुर चंद्रशेखर सिंह व सास सरिता देवी पर अपने एक वर्षीय पुत्र व पत्नी सावित्री देवी को दिल्ली में बेचने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूरज ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि विगत 12 फरवरी को ससुर व सास मिल कर अपने पुत्र बजरंग को पैसा देकर मेरी पत्नी व पुत्र को सिमडेगा जिले के बानो थाना स्थित बेड़ाहोजर भेज दिया.
इस बात की जानकारी होने पर मैं अपनी पत्नी व बच्चे को लेने बेड़ाहोजर पहुंचा. कुछ ही देर पर सास व ससुर भी पहुंच गये और पत्नी व बच्चे को नहीं लाने दिया. सूरज ने आशंका प्रकट की है कि सास व ससुर द्वारा पत्नी व बच्चे को दिल्ली ले जाकर अंकित नामक दलाल के पास बेच दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज हुआ है. मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
युवक की मौत: लोहरदगा. लोहरदगा रांची पैसेंजर ट्रेन आरएल पांच से जिले के सेन्हा प्रख्ांड क्षेत्र के बदला गांव निवासी 35 वर्षीय मंगु उरांव की नगजुआ स्टेशन के पास दुर्घटना में मौत हो गयी. मंगु उरांव पेंटिंग का काम करता था. वह नगजुआ स्टेशन पेंटिंग के काम से ही गया था. नगजुआ पुराना एवं नया स्टेशन के बीच से गुजर रहा था, इसी बीच आरएल पांच ट्रेन के धक्के से उसकी मौत हो गयी. स्टेशन के पास मौजूद लोगों ने ट्रेन को लगभग आधा घंटा रोक दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




