भालू के हमले से घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 11:14 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : पहाड़ी इलाके के बोंडोबार गांव में महेश नगेसिया नामक किसान को तीन भालुओं ने एक साथ हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. महेश बैल चराने के लिए घर से निकला था. काफी मशक्कत के बाद उसने अपनी जान किसी तरह बचायी. घायल स्थिति में लोगों ने उसे सदर अस्पताल लोहरदगा में […]
विज्ञापन
लोहरदगा : पहाड़ी इलाके के बोंडोबार गांव में महेश नगेसिया नामक किसान को तीन भालुओं ने एक साथ हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. महेश बैल चराने के लिए घर से निकला था.
काफी मशक्कत के बाद उसने अपनी जान किसी तरह बचायी. घायल स्थिति में लोगों ने उसे सदर अस्पताल लोहरदगा में भरती किया, लेकिन वन विभाग के द्वारा दिये जानेवाली मुआवजा की राशि उसे नहीं मिल पा रही है. वन विभाग के लोग बताते हैं कि जिस क्षेत्र में यह घटना घटी वह इलाका लातेहार वन प्रमंडल के अंतर्गत आता है और मुआवजा वहीं से मिलेगा. मौके पर डीसी राजीव रंजन ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इससे संबंधित संचिका बढ़ायें. वे लातेहार डीएफओ से बात करके पीड़ित को मुआवजा दिलायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




