मासिक लोक अदालत में 26 वादों का हुआ निष्पादन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 May 2026 8:24 PM

विज्ञापन

मासिक लोक अदालत में 26 वादों का हुआ निष्पादन

विज्ञापन

लोहरदगा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार व झालसा के निर्देशानुसार और पीडीजे राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने बताया कि इस लोक अदालत को सफल बनाने के लिए चार पीठ (बेंच) का गठन किया गया था. बेंच संख्या एक का नेतृत्व प्रधान न्यायाधीश प्रेमलता त्रिपाठी, बेंच दो डीजे प्रथम स्वयंभू, बेंच तीन रोहित कुमार और बेंच चार का नेतृत्व एसडीजेएम अमित कुमार गुप्ता ने किया. इन पीठों के समक्ष वैवाहिक विवाद, सिविल व क्रिमिनल अपील, बिजली, उत्पाद, वन अधिनियम और श्रम कानून से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई. लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से कुल 26 वादों का निष्पादन किया गया, जिससे 14,80,000 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. निस्तारित किये गये मामलों में विभिन्न अदालतों में लंबे समय से लंबित 15 वाद भी शामिल थे. इंटक महाधिवेशन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नागपुरी गानों पर झूमे लोग

किस्को. राजकीय मध्य विद्यालय किस्को के मैदान में छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन के दौरान भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें नामचीन नागपुरी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद श्रोता और मजदूर झूम उठे. सांस्कृतिक मंच पर मशहूर नागपुरी गायक नितेश कच्छप, पवन रॉय, सुमन गुप्ता, चिंता देवी और बसीर अंसारी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये. कलाकारों ने सोना झारखंड, कौन कलर की साड़ी पहनी हो और थार में घुमाबू जैसे अपने बेहद लोकप्रिय गानों और नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. स्थानीय लोगों ने नागपुरी संस्कृति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि किस्को में पहले कभी इतना भव्य आयोजन नहीं हुआ था. महाधिवेशन में काफी संख्या में मजदूर और ग्रामीण शामिल हुए. इसके सफल आयोजन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola