:3::: सद्भावना दौड़ का आयोजन

Published at :03 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
:3:::  सद्भावना दौड़ का आयोजन

फोटो- एलडीजीए-17 हरी झंडी दिखला कर रवाना करते अतिथि.लोहरदगा. सामाजिक संस्था नम्है आश्रय द्वारा नारायण उरांव की तीसरी पुण्यतिथि पर सदभावना दौड़ का आयोजन बीएस कॉलेज के प्रांगण से उच्च विद्यालय ईटा तक किया गया. सदभावना दौड़ में सैकड़ों धावकों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को नम्है आश्रय संस्था ने टी-शर्ट दिया. दौड़ का शुभारंभ […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-17 हरी झंडी दिखला कर रवाना करते अतिथि.लोहरदगा. सामाजिक संस्था नम्है आश्रय द्वारा नारायण उरांव की तीसरी पुण्यतिथि पर सदभावना दौड़ का आयोजन बीएस कॉलेज के प्रांगण से उच्च विद्यालय ईटा तक किया गया. सदभावना दौड़ में सैकड़ों धावकों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को नम्है आश्रय संस्था ने टी-शर्ट दिया. दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो सत्यनारायण उरांव एवं शशि कुमार भगत ने हरी झंडी दिखा कर किया. मौके पर कई मनोरंजक खेलकूद का आयोजन भी किया गया. सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. सदभावना दौड़ में प्रथम बुद्धेश्वर उरांव, द्वितीय संदीप टोप्पो तथा तृतीय स्थान पर विलियम उरांव रहे. मौके पर प्रो सत्यनारायण उरांव, शशि कुमार भगत, प्रधानाचार्य महादेव भगत ने धावकों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन मंे बहुरा साहू, नेमचंद भगत, दसई उरांव, अरविंद उरांव, अमर उरांव, सुरेश लकड़ा, हलधर उरांव, जयराम उरांव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola