किसान विरोधी है मोदी सरकार : कांग्रेस

लोहरदगा. कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने कहा कि मोदी की केंद्र सरकार कांग्रेस द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर रही है. इसके लिए अध्यादेश लाया गया है. इसमें किसानों की जमीन जबरन छीनने का प्रावधान है. यह अध्यादेश किसान विरोधी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टर्ी ने जो भूमि अधिग्रहण कानून […]
लोहरदगा. कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने कहा कि मोदी की केंद्र सरकार कांग्रेस द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर रही है. इसके लिए अध्यादेश लाया गया है. इसमें किसानों की जमीन जबरन छीनने का प्रावधान है.
यह अध्यादेश किसान विरोधी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टर्ी ने जो भूमि अधिग्रहण कानून लाया था, उसमें सरकारी प्रोजेक्ट के लिए 70 प्रतिशत लोगों तथा प्राइवेट कंपनियों के लिए 80 प्रतिशत लोगों की सहमति आवश्यक है.
दूसरी ओर मोदी सरकार जो संशोधन कर रही है, उसमें 80 प्रतिशत लोगों की मंजूरी के बिना भी जमीन का अधिग्रहण होगा तथा विशेष परिस्थिति में प्रभावित लोगों के राजी नहीं होने पर भी जमीन अधिग्रहण किया जायेगा. यह अध्यादेश पूर्ण रुप से पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने तथा गरीबों का जमीन छीनने वाला है. इसका कांग्रेस विरोध करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




