वारंटियों को गिरफ्तार करें

एसपी ने की अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठकफोटो- एलडीजीए-9 बैठक करते एसपी.लोहरदगा. एसपी के कार्यालय कक्ष में एसपी मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के स्थायी वारंटियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाये. उन्होंने निर्देश दिया […]
एसपी ने की अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठकफोटो- एलडीजीए-9 बैठक करते एसपी.लोहरदगा. एसपी के कार्यालय कक्ष में एसपी मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के स्थायी वारंटियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाये. उन्होंने निर्देश दिया कि मामलों का निष्पादन त्वरित गति से करें. किसी भी केस का अनुसंधान संजीदगी के साथ करें. अपराध पर नियंत्रण लगाने क ो लेकर छापामारी करने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में एसपी श्री चोथे ने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर थाना प्रभारी घटना स्थल पर जाये. अपराधियों को गिरफ्तार करें. नियमित मोटरसाइकिल जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी, डीएसपी कृष्ण कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी बैजनाथ प्रसाद, मनीष कुमार, थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू, खंतर हरिजन, विनोद कुमार, रामप्यारे राम, मनोज कुमार मिश्रा, रामजी प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




