ठंड बढ़ा, अलाव की व्यवस्था नहीं

लोहरदगा. लगातार गिरते तापमान के कारण ठंड बढ़ गया है, जिससे लोग परेशान हैं. ठंड के कारण शाम होते ही लोग अपने घरांे में दुबकने को विवश हो रहे हैं. विभिन्न चौक-चौराहों में सन्नाटा पसर जा रहा है. सर्द हवाएं चल रही है. बढ़ते ठंड के बावजूद कहीं भी अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं […]
लोहरदगा. लगातार गिरते तापमान के कारण ठंड बढ़ गया है, जिससे लोग परेशान हैं. ठंड के कारण शाम होते ही लोग अपने घरांे में दुबकने को विवश हो रहे हैं. विभिन्न चौक-चौराहों में सन्नाटा पसर जा रहा है. सर्द हवाएं चल रही है. बढ़ते ठंड के बावजूद कहीं भी अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की गयी है.
ग्रामीण इलाकों में कंबल का वितरण भी पूरी तरह नहीं हो पा रहा है. किसी किसी अंचल में कंबल वितरित किये जा रहे हैं. ठंड के इस मौसम में बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ा है. सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है. सबसे ज्यादा परेशान लोग बुखार एवं सर्दी खांसी से हैं. बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय खुले रहने से बच्चे ज्यादा परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




