अनुशान सिखाता है मार्शल आर्टस

Published at :07 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अनुशान सिखाता है मार्शल आर्टस

फोटो- एलडीजीए-1 ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल कराटेकार.लोहरदगा. कराटे आत्मरक्षा का साधन मात्र नहीं है, बल्कि रोजगार के सुनहरे अवसर खोलती है. उक्त बातंे इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के सेनसाई संजय नायक ने स्थानीय नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित ग्रेडिंग परीक्षा में कही. उन्होंने कहा कि कराटे हो या जुडो सभी मार्शल […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-1 ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल कराटेकार.लोहरदगा. कराटे आत्मरक्षा का साधन मात्र नहीं है, बल्कि रोजगार के सुनहरे अवसर खोलती है. उक्त बातंे इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के सेनसाई संजय नायक ने स्थानीय नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित ग्रेडिंग परीक्षा में कही. उन्होंने कहा कि कराटे हो या जुडो सभी मार्शल आर्ट्स अनुशासन पर आधारित होता है. यह आर्ट शारीरिक रुप से लोगों को मजबूत बनाता ही है मानसिक रुप से मजबूती प्रदान करता है. सेनसाई श्री नायक ने कहा कि वर्तमान समय मंे महिलाओं एवं युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं. इसलिये महिला शिक्षा के साथ उन्हें मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेने की आवश्यकता है. उल्लेखनीय है कि इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के विमल आनंद नाग से शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर सेनसाई श्री नायक ने लोहरदगा ही नहीं, बल्कि झारख्ंाड के कई शहरों एवं ग्रामीण कस्बों के युवक-युवतियों में मार्शल आर्ट्स का शिक्षण-प्रशिक्षण देते रहे हैं. इनके नेतृत्व में कई कराटेकार राज्य स्तरीय व देश स्तरीय कराटे चैंपियनशीप में भी सफलता हासिल की है. ग्रेडिंग परीक्षा में 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जिसका नेतृत्व सेनसाई संपाई शिव प्रजापति, सुभाष उरांव, निलेश कुमार, दुबराज महली, कार्तिक कच्छप, प्रियंका कुमारी, विकास उरांव, राजू साहू आदि कर रहे थे. ग्रेडिंंग के पश्चात सफल छात्र छात्राओं को आगामी जनवरी माह में बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. संपाई शिव प्रजापति ने बताया कि बद्रीनारायण साहू, शेखर साहू, विकास मिंज, करम उरांव को पीला तथा राहुल, राजकुमार, बिनू को ओरेंज, ऋषभ तथा आलम को ग्रीन, राजू उरांव को ब्लू बेल्ट प्रदान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola