मुखिया से लेवी की मांग

Published at :06 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया से लेवी की मांग

भंडरा- लोहरदगा. प्रखंड अंतर्गत अकाशी पंचायत की मुखिया अनिता उरांव को इंडियन नेशनल टाइगर नामक उग्रवादी संगठन ने धमकी देकर लेवी की मांग की है. उग्रवादी मोबाइल नंबर 7091109246 से फोन कर रहे हैं. मुखिया अनिता बताती है कि 14 नवंबर को उनके मोबाइल में उग्रवादी द्वारा संगठन चलाने के लिए चंदा एक लाख रुपये […]

विज्ञापन

भंडरा- लोहरदगा. प्रखंड अंतर्गत अकाशी पंचायत की मुखिया अनिता उरांव को इंडियन नेशनल टाइगर नामक उग्रवादी संगठन ने धमकी देकर लेवी की मांग की है. उग्रवादी मोबाइल नंबर 7091109246 से फोन कर रहे हैं. मुखिया अनिता बताती है कि 14 नवंबर को उनके मोबाइल में उग्रवादी द्वारा संगठन चलाने के लिए चंदा एक लाख रुपये की मांग की गयी. इसी दिन अकाशी स्थित उनके घर में रात में दो बाइक में चार नकाबपोश लोग आये थे. उस समय वह घर में नहीं थी. बराबर फोन कर लेवी देने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी जाती है. इस संबंध में भंडरा थाना में उन्होंने लिखित सूचना दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola