:3::::: राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा की परीक्षा का उदघाटन

Published at :06 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
:3::::: राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा की परीक्षा का उदघाटन

एलडीजीए-8 परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं.लोहरदगा. राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा की परीक्षा का राजकीय कृत मध्य विद्यालय लोहरदगा को केंद्र बनाया गया. इसमें राजकीय कृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा की 57 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा का शुभारंभ डीएसइ प्रबला खेस, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर सिंह ने फीता काट कर किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य […]

विज्ञापन

एलडीजीए-8 परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं.लोहरदगा. राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा की परीक्षा का राजकीय कृत मध्य विद्यालय लोहरदगा को केंद्र बनाया गया. इसमें राजकीय कृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा की 57 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा का शुभारंभ डीएसइ प्रबला खेस, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर सिंह ने फीता काट कर किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य किशोर कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कहा कि यह परीक्षा मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर डीएसइ प्रबला खेस ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अपने साधनों से राष्ट्रीय स्तर का परीक्षा आयोजित किया जाना गर्व की बात है. कहा कि भविष्य में अब कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षाएं ली जायेंगी. इसका यह सकारात्मक शुरुआत है. इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों में शिक्षा के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर ऑन लाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में एक लाख बच्चे जो वर्ग आठ से दस में पढ़ रहे हो, को शामिल किया जाता है. परीक्षा में पंजीकरण के लिए अन्य योग्यता की आवश्यकता नहीं है. मौके पर संजय कुमार सिंह, गणेश लाल, बबलू वर्मा, तनवीर आलम, अबबुजर, कृपा शंकर, माला कुमारी, रेखा सोनी, रामलगन उरांव, विनय कुमार, जेरोमी लकड़ा, रीता एक्का, सुनिता लुइसा मिंज, पुष्पलता टोप्पो, सुषमा मि ंज, मीना देवी, एनामूल अंसारी, रोजामत असंारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola