सुष्मिता, श्यामली व निकहत प्रथम

Published at :06 Dec 2014 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता, श्यामली व निकहत प्रथम

कोलेबिरा : जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का उदघाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बृजकुमार ने किया. इसके अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 1600 मीटर दौड़ के साथ चक्का फेंक, गोला फेंक,भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर थाना […]

विज्ञापन
कोलेबिरा : जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का उदघाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बृजकुमार ने किया. इसके अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 1600 मीटर दौड़ के साथ चक्का फेंक, गोला फेंक,भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि विद्यार्थियों को खेल कूद में ध्यान देना चाहिए जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. साथ ही खेलकूद से भविष्य भी सवांरा जा सकता है. आयोजन में बालिका वर्ग अंडर 14 के 100 मीटर दौड़ में सुष्मिता धनवार, प्रियंका मांझी, पिकीं कुमारी, अंडर 17 के 100 मीटर दौड़ में श्यामली शेखर, मेघा बाड़ा, स्वाति टेटे, अंडर 19 के 100 मीटर दौड़ में निकहत आरजू, याचना डुंगडुंग, रंजीता कुल्लू, अंडर 14 के 200 मीटर दौड़ मं प्रीति बागे, गुड़िया कुमारी, आरती बडाईक, अंडर 14 के 400 मीटर दौड़ में अनुपम लुगून, प्रियंका मिंज, प्रिया मांझी, अंडर 17 के 400 मीटर दौड़ में मीरा कुमारी, अनिसा खेस, खुशबु धनवार, अंडर 19 के 400 मीटर प्रीति कुमारी, वैशाली जाधव, निकहत आरजू एवं अंडर 14 के 600 मीटर दौड में विंदिया कुमारी, प्रीति कुमारी एवं विनिता जोजो ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया.
वहीं बालक वर्ग के 100 मीटर के अंडर 14 में अमृत प्रधान, अनुराग एक्का, नरेंद्र सिंह, अंडर 17 मे दुर्गेश गोप, मेषक टेटे, गौतम सिंह, अंडर 19 में विकास कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, 200 मीटर के दौड़ में अंडर 14 का निलेश खाखा, जितेंद्र कच्छप, जय नायक, 400 मीटर में अंडर 14 के अनुराग एक्का, निकेश खाखा, कुलदीप एक्का, अंडर 17 के रंजन किंडो, अमृत प्रधान, किशन नायक, अंडर 19 के विवेक कुमार, पंकज कुमार, सौरभ कुमार सिंह और 600 मीटर दौड़ में अंडर 14 से नरेंद्र सिंह, आसेर टोप्पो, संदीप डांग ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर विद्यालय प्रचार्य मोहम्मद नईम, आरसी मिश्र, खेल शिक्षक संजय कुमार, अनिल टोप्पो, पूनम कुमारी, रिजवान अहमद,अनिल कुमार ठाकुर, गोविंद पांडे, सतीश कुमार, विमल चौधरी, मनिता कुमार मितेश कुमार के अलावे अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola