खुद ही उम्मीदवार और खुद ही स्टार प्रचारक है सुखदेव

Published at :20 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
खुद ही उम्मीदवार और खुद ही स्टार प्रचारक है सुखदेव

एलडीजीए-5 कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करते सुखदेव भगत.लोहरदगा. कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और इस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत चुनाव मैदान मेंे खड़े हैं. एक ओर जहां भाजपा-आजसू गंठबंधन की ओर से बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार करने लोहरदगा पहुंच चुके हैं, अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भी लगातार दौरा […]

विज्ञापन

एलडीजीए-5 कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करते सुखदेव भगत.लोहरदगा. कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और इस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत चुनाव मैदान मेंे खड़े हैं. एक ओर जहां भाजपा-आजसू गंठबंधन की ओर से बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार करने लोहरदगा पहुंच चुके हैं, अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भी लगातार दौरा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से अकेले सुखदेव भगत मोरचा संभाले हुए हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खुद ही उम्मीदवार हैं और खुद ही स्टार प्रचारक भी हैं. इस बार का चुनाव सुखदेव भगत एक नये अंदाज में लड़ रहे हैं. उनके साथ युवाओं की टीम है और टीम की कमान उन्होंने खुद ही संभाल रखी है. चुनाव के पूर्व लोगों को उम्मीद थी कि सुखदेव भगत के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के बड़े से बड़े दिग्गज नेता लोहरदगा आयेंगे, लेकिन अब तक एक भी कोई बड़ा कांग्रेसी नेता लोहरदगा नहीं आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola