जिला स्तरीय विज्ञान मेला प्रदर्शनी आयोजित

लोहरदगा. बिड़ला औद्योगिकी एवं प्रौद्योगिकी संग्रहणालय, भारत सरकार, कोलकाता के द्वारा प्रायोजित जिला स्तरीय पूर्वी भारत विज्ञान मेला 2014-15 का आयोजन स्थानीय +2 चुन्नीलाल उवि लोहरदगा के सभागार में हुआ. प्रदर्शनी का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी ने किया. विज्ञान मेला में प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतियोगियों ने भाग लिया. निर्णायक मंडल के सदस्य […]
लोहरदगा. बिड़ला औद्योगिकी एवं प्रौद्योगिकी संग्रहणालय, भारत सरकार, कोलकाता के द्वारा प्रायोजित जिला स्तरीय पूर्वी भारत विज्ञान मेला 2014-15 का आयोजन स्थानीय +2 चुन्नीलाल उवि लोहरदगा के सभागार में हुआ. प्रदर्शनी का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी ने किया. विज्ञान मेला में प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतियोगियों ने भाग लिया. निर्णायक मंडल के सदस्य गण बीके बड़ाइक व स्नेह कुमार, एमएलए महिला महाविद्यालय लोहरदगा द्वारा राज्य स्तर में भाग लेने के लिए विषयवार सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया गया. निर्णायक मंडल के सदस्य गण ने सभी मॉडलों की प्रशंसा करते हुए बेहतर करने की सलाह दी. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों व मार्गदर्शक शिक्षकों की सराहना की व द्वितीय चरण की प्रतियोगिता का निर्देश दिया. जिला संयोजक किनेश्वर महतो द्वारा मंच संचालन और प्राचार्या शोभित मिंज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया. मौके पर प्रखंड संयोजक राहुल कुमार, कल्पना, आलोक कुमार, बिदिंया कुमारी, मुकेश कुमार, बद्रीनारायण राम, अनिल कुमार, शुभम कुमारी, अरुण राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




