:::::: विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है : सुखदेव

फोटो- एलडीजीए- 5 लोगों से मिलते सुखदेव भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कमेटी अध्यक्ष सह लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कुडू एवं किस्को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. कहा कि राज्य एवं देश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है. चुनाव आ गया है और इस बार उन्हें […]
फोटो- एलडीजीए- 5 लोगों से मिलते सुखदेव भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कमेटी अध्यक्ष सह लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कुडू एवं किस्को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. कहा कि राज्य एवं देश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है. चुनाव आ गया है और इस बार उन्हें सेवा का मौका दें, ताकि इस क्षेत्र की तसवीर व तकदीर बदल जाये. श्री भगत ने कहा कि चुनाव के समय झूठे सपने एवं लुभावने नारों के साथ बहुत सारे लोग आपके पास आयेंगे, लेकिन ऐसे चेहरों को आप पहचानें. पिछले पांच वर्ष में जिले मे विकास की गति क्या रही यह बात किसी से छुपी नहीं है. विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है. श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों, धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलती है और आप सबों के सुख-दुख में मैं हमेशा शामिल रहा हूं. उन्होंने तमाम लोगों से पंजा छाप में वोट देने की अपील की. इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे. चुनाव प्रचार में जाने के पूर्व श्री भगत ने अपने आवास में जिले के विभिन्न गांवों से आये लोगों एवं प्रदेश के नेताओं से मिले और उनसे बातचीत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




