आरोपी राजन जेल भेजा गया

Published at :04 Sep 2014 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
आरोपी राजन जेल भेजा गया

स्कूल एवं एनजीओ के नाम पर करता था गोरखधंधालोहरदगा. सम्यक विकास संस्थान के नाम से एनजीओ चलानेवाले सत्येंद्र कुमार राजन को पुलिस ने आपत्तिजनक अश्लील सीडी, अश्लील साहित्य गांजा सहित कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के फरजी स्टांप रखने के आरोपी को जेल भेज दिया. फिलहाल वह कुटमू में किराये के मकान में रह कर स्कूल […]

विज्ञापन

स्कूल एवं एनजीओ के नाम पर करता था गोरखधंधालोहरदगा. सम्यक विकास संस्थान के नाम से एनजीओ चलानेवाले सत्येंद्र कुमार राजन को पुलिस ने आपत्तिजनक अश्लील सीडी, अश्लील साहित्य गांजा सहित कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के फरजी स्टांप रखने के आरोपी को जेल भेज दिया. फिलहाल वह कुटमू में किराये के मकान में रह कर स्कूल चलाता था. अधिकारियों, कर्मचारियों के संबंध मंे आरटीआइ के तहत सूचनाएं मांग कर लोगों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण करता था. राजन बिहार राज्य के सिवान जिले का निवासी है. वह कुछ दिन डाल्टेनगंज में भी रह चुका है. अपने को जनता दल एस के प्रदेश महासचिव होने का धौंस जमा कर सूचना अधिकार मांगा करता था. पुलिस ने छापामारी करने पर उसके घर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं. सत्येंद्र कुमार राजन की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर किया गया. पुलिस जब कुटमू में किराये के मकान में रहनेवाले एक युवक की हत्या के मामले में जांच करने पहुंची थी उसी समय किसी ने पुलिस को बताया कि स्कूल के नाम पर गोरखध्ंाधा चलानेवाला राजन का अपराधियों के साथ-साथ कई गलत कारनामों में भी संलिप्तता हो सकती है. पुलिस ने इसी आधार पर छापेमारी की तो कई आपत्तिजनक सामान प्राप्त हुए. पुलिस राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. राजन के स्कूल में बच्चे को पढ़ानेवाले गार्जियन अब संशय की स्थिति में हैं कि ऐसे जालसाज व्यक्ति के विद्यालय मे अपने बच्चों को भेजा जाये या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola