विद्यार्थी परिषद की बैठक

लोहरदगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बीएस कॉलेज में दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शैक्षणिक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर रामाधार पाठक ने कहा कि जिले में एक मात्र स्नातक की पढ़ाई के लिए बीएस कॉलेज है जहां 90 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन यहां नामांकन […]
लोहरदगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बीएस कॉलेज में दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शैक्षणिक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर रामाधार पाठक ने कहा कि जिले में एक मात्र स्नातक की पढ़ाई के लिए बीएस कॉलेज है जहां 90 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन यहां नामांकन गंभीर समस्या बन गयी है. यहां सीटों की संख्या का निर्धारण नहीं है. विद्याथियों को परेशान करने के लिए नामांकन में टेस्ट परीक्षा ली जा रही है. जिसका परिषद निंदा करती है. प्रबंधन समिति से आग्रह किया है कि नामांकन की समस्या का निदान जल्द करें. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें, अन्यथा परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी. मौके पर कलीम मिरदाहा, राजू, सोनम, पिंकी, अंजू, नमीता आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




