होने लगा है जनजीवन सामान्य, पुलिस चुस्त

लोहरदगा : लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को लगाये गये कर्फ्यू के बाद लगातार मिल रही ढील से जनजीवन अब पूरी तरह से सामान्य हो रहा है. पुलिस प्रशासन के प्रयास और आम लोगों के सहयोग से आम जनजीवन पटरी पर आ रहा है. पुलिस प्रशासन लगातार समीक्षा बैठक करने के साथ-साथ शांति समिति की […]
लोहरदगा : लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को लगाये गये कर्फ्यू के बाद लगातार मिल रही ढील से जनजीवन अब पूरी तरह से सामान्य हो रहा है. पुलिस प्रशासन के प्रयास और आम लोगों के सहयोग से आम जनजीवन पटरी पर आ रहा है. पुलिस प्रशासन लगातार समीक्षा बैठक करने के साथ-साथ शांति समिति की बैठक के माध्यम से हालात को सामान्य बनाने में लगा है.
इसी क्रम में रविवार को शहर में कुल 12 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे की कर्फ्यू में ढील प्रदान की गयी है. शहर में सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गयी है. इस दौरान लोगों को जरूरी सामान खरीदने से लेकर आम जरूरत के लिए घर से बाहर निकलने की इजाजत दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










