उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापामारी
Updated at : 26 Jan 2020 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

आइजी नवीन कुमार सिंह ने हाइ लेबल मीटिंग की लोहरदगा : लोहरदगा जिला में कर्फ्यू में शनिवार को कोई ढील नहीं दी गयी. जिले में स्थिति अभी शांतिपूर्ण है. शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. 23 जनवरी को […]
विज्ञापन
आइजी नवीन कुमार सिंह ने हाइ लेबल मीटिंग की
लोहरदगा : लोहरदगा जिला में कर्फ्यू में शनिवार को कोई ढील नहीं दी गयी. जिले में स्थिति अभी शांतिपूर्ण है. शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. 23 जनवरी को शांति और सद्भाव को तोड़ने में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापामारी की जा रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कर्फ्यू के दौरान लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया जा रहा है. हालांकि रांची-लोहरदगा- टोरी यात्री ट्रेन सामान्य रूप से पूरी सुरक्षा के साथ चल रही है. लोहरदगा से रात में रांची जाने वाली ट्रेन का परिचालन बंद है.
इधर लोहरदगा में घटी घटना के बाद पुलिस प्रशासन माहौल को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर प्रयास कर रही है. लोहरदगा में विधि व्यवस्था को लेकर जोनल आइजी रांची, आइजी ऑपरेशंस, रेंज डीआइजी रांची सहित पांच एसपी रैंक के अधिकारी लोहरदगा में कैंप कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं.
जिले में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रशासन 24 घंटे काम कर रहा है. प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. माहौल सुधारने को लेकर आइजी नवीन कुमार सिंह ने लोहरदगा थाना में हाइ लेबल मीटिंग की. लोहरदगा जिले में अतिरिक्त बलों की लगभग 15 कंपनियां रैफ-2 के जवानों, रैफ -2 के सैनिक सहित 100 इंस्पेक्टर, 15 डीएसपी को तैनात किया गया है. जिले में 24 घंटे गश्ती की जा रही है. सभी संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.
ड्रोन की सेवाओं का उपयोग अब मोहल्ले आदि की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी लिया जा रहा है. लोगों द्वारा दिये जा रहे सभी इनपुट का जवाब देने के लिए कंट्रोल रूम पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. जिले में शांति और सामान्य स्थिति लाने के लिए सभी लोग प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. अवांछनीय मैसेज पोस्ट करनेवाले सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है और उन पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने मामलों के पंजीकरण और उसकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उसके लिए एक अलग टीम गठित की गयी है. एसआइटी का गठन कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




