कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया गया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैरो प्रखंड में प्रखंड उपाध्यक्ष गोविंद महतो की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनजागरूकता बैठक देवी मंडप प्रांगण में हुई. मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने सभी को बताया कि जनजागरूकता के अभाव में विपक्ष अपने बंद पड़ी राजनीतिक दुकान को चमकाने […]

विज्ञापन

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैरो प्रखंड में प्रखंड उपाध्यक्ष गोविंद महतो की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनजागरूकता बैठक देवी मंडप प्रांगण में हुई. मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने सभी को बताया कि जनजागरूकता के अभाव में विपक्ष अपने बंद पड़ी राजनीतिक दुकान को चमकाने के लिए देश को हिंसा के आग में झोंकने के गहरी साजिश रची है.

विज्ञापन
जिन लोगों को नागरिकता कानून के विषय में कुछ भी मौलिक जानकारी नहीं है, वे ही लोग भीड़ में विरोध करने निकले थे. भारत सरकार द्वारा पारित नागरिकता कानून किसी के नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि 72 सालों से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में पीड़ित अल्पसंख्यकों के लिए न्याय दिलाने के लिए है.
सही मायने में देश को पूर्व में ही ऐसे कानून की आवश्यकता थी, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते मुद्दे को और जटिल बनाकर रख दिया गया. अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सभी जटिल मुद्दों को एक एक करके हल कर रही है तो विपक्ष को उसका अपना बना बनाया सभी मुद्दे खत्म हो जा रहे हैं जिस कारण देश को षड्यंत्र के तहत हिंसा के रास्ते पर धकेलने की नाकाम कोशिश की गयी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वचनबद्धता से दुनिया को दिखा दिया है. सभी मसलों को शांति पूर्ण तरीके से समाधान निकाला जा सकता है. बस यही विपक्षी पार्टियों को हजम नहीं हो पा रही है. नागरिकता संशोधन कानून पर सभी को उचित जानकारी रखने की आवश्यकता है.
अकारण देश में उत्पात मचाने से कुछ भी लाभ नहीं. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश भर में उक्त कानून के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कानून के प्रावधानों की पर्ची लोगों को वितरित करने की योजना बनायी गयी है. मौके पर राजेंद्र महतो, सुखन उरांव, रामपवित्र सोनी, सुसेन महतो, पुणे उरांव, नरेश साहू, मदन साहू, नाजीर आलम खान, श्यामसुंदर उरांव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola