झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 :लोहरदगा में सुदेश ने की सभा, कहा- हमारी सरकार गरीब, निर्बल लोगों को हक दिलायेगी
Updated at : 27 Nov 2019 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

किस्को (लोहरदगा) : किस्को बाजारटांड़ के समीप आजसू पार्टी की चुनावी जनसभा में अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर चलनेवाली पार्टी है, जो डीसी, एसडीओ, सीओ, बीडीओ व जनप्रतिनिधि को गांव तक लायेगी. ताकि गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार […]
विज्ञापन
किस्को (लोहरदगा) : किस्को बाजारटांड़ के समीप आजसू पार्टी की चुनावी जनसभा में अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर चलनेवाली पार्टी है, जो डीसी, एसडीओ, सीओ, बीडीओ व जनप्रतिनिधि को गांव तक लायेगी.
ताकि गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सबल व्यक्ति की सरकार है. सरकार की योजनाओं का लाभ सबल व्यक्ति को मिलता है. निर्बल व्यक्ति और निर्बल होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब और निर्बल लोगों को हक दिलायेगी. हमारी सरकार में सभी वर्गों के लोगों को न्याय मिलेगा. मौके पर नीरू शांति भगत, कमल किशोर भगत, सुबोध प्रसाद, देवशरण भगत समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




