हिंडालको के जीएम से मिले ट्रक मालिक
Updated at : 05 Nov 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कवलजीत सिंह की अगुवाई में हिंडाल्को के जीएम दिलीप परीदा से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने लगभग आठ महीनों से बंद ट्रकों के बारे चर्चा की. इस दौरान कंपनी के जीएम ने ट्रक मालिकों को आश्वासन दिया कि पूर्व में ही राज्यसभा सांसद और एसोसिएशन […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कवलजीत सिंह की अगुवाई में हिंडाल्को के जीएम दिलीप परीदा से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने लगभग आठ महीनों से बंद ट्रकों के बारे चर्चा की. इस दौरान कंपनी के जीएम ने ट्रक मालिकों को आश्वासन दिया कि पूर्व में ही राज्यसभा सांसद और एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू और आप लोगों के समक्ष हम लोगों ने कहा है कि 10 से 15 तारीख के बीच में प्रयास कर रहे हैं.
मूरी सीटीओ मिल जाने पर फैक्ट्री चालू की जायेगी और तत्पश्चात ट्रकों का परिचालन शुरू किया जायेगा. इस पर एसोसिएशन ने कहा कि अब बहुत समय हो गया और अब ओनर इंतजार करने की स्थिति में नहीं हैं. इस बीच एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव से भी फोन पर बात की और रांची के सांसद संजय सेठ से भी बात की और पूछा कि क्या सीटीओ हुई है कि नहीं. इस पर प्रदूषण नियंत्रण सचिव ने कहा कि अभी तक सीटीओ निर्गत नहीं किया गया है. रांची सांसद को भी इस बात की जानकारी दी गयी है.
उन्होंने कहा कि मैं अभी तुरंत चेयरमैन से बात करता हूं कि सीटीओ दिया गया है या नहीं. और मूरी यूनिट हेड नित्यानंद राय जी से भी बात की. वार्ता के पश्चात ट्रक मालिकों निर्णय लिया कि 12 और 13 नवंबर के बीच में एसोसिएशन के संरक्षक और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मिलकर आगे की रणनीति तय की जायेगी. इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद सिंह, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद मिंटू, मोहम्मद समसुल अंसारी, मोहम्मद आदिल, राजेश शर्मा, रहमत अंसारी, मोहम्मद बबलू, ननका विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




