शस्त्र के सदुपयोग के लिए शास्त्र ज्ञान जरूरी: शिव मूर्ति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव मनाया. मौके पर धर्म जागरण समन्वय प्रमुख शिव मूर्ति ने कहा कि शस्त्र के सदुपयोग के लिए शास्त्र का ज्ञान होना जरूरी है. शस्त्र का दुरुपयोग एक ओर रावण और कंस बनाता है तो दूसरी ओर इसका सदुपयोग राम और कृष्ण बनाते हैं. उचित समय और स्थान […]

विज्ञापन

लोहरदगा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव मनाया. मौके पर धर्म जागरण समन्वय प्रमुख शिव मूर्ति ने कहा कि शस्त्र के सदुपयोग के लिए शास्त्र का ज्ञान होना जरूरी है. शस्त्र का दुरुपयोग एक ओर रावण और कंस बनाता है तो दूसरी ओर इसका सदुपयोग राम और कृष्ण बनाते हैं. उचित समय और स्थान पर शक्ति का उपयोग जरूरी होता है. किंतु इसका उपयोग व्यक्तिगत नहीं होना चाहिए. देवी देवताओं के हाथों में कोई न कोई शस्त्र रहते हैं.

विज्ञापन

वे शक्ति का उपयोग समाज और राष्ट्र के कल्याण के करते हैं. मां काली और दुर्गा ने राक्षसों का संहार कर जगत कल्याण का बड़ा कार्य किया था. उन्होंने कहा कि राष्ट्र को पुनः विश्वगुरु बनाना है तो हिंदुत्व को बचाये रखना होगा. अपनी परंपराओं, संस्कृति, वेशभूषा और धर्म को बचाये रखना हिंदुत्व है जो पूरी धरती को अपना परिवार मानता है.

इससे पहले स्वयंसेवकों ने अपराह्न करीब 4 बजे पथ संचलन किया, जो महिला महाविद्यालय परिसर से आरंभ हुआ. न्यू रोड से वीर शिवाजी चौक, महात्मा गांधी पथ, थाना चौक, थाना रोड, चंद्रशेखर आजाद चौक, तिवारी दुरा, राणा चौक, मिलन चौक और बरवा टोली चौक होते हुए वापस महाविद्यालय सभागार में संपन्न हुआ. घोष दल के साथ सभी आयु वर्ग के स्वयंसेवक संचलन में दंड के साथ पूर्ण गणवेश में शामिल हुए. संचलन के उपरांत महाविद्यालय सभागार में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ.
कार्यक्रम प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल एवं जिला संघचालक मनोज दास की अगुआई में की गयी. मौके पर जुगल किशोर पोद्दार, सीताराम शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, श्रीचंद्र प्रजापति, राघव राणा, रमेश उरांव, स्नेह कुमार, अमरनाथ वर्मा, राज मोहन राम, नरेन राज, सुधीर अग्रवाल, अजय प्रसाद, सुरेश चंद्र पांडेय, वीरेंद्र सिंह, सचित सिंह, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, सचिन कुशवाहा, सूर्यकांत पाठक, रामस्वरूप प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola