सांप के डंसने से तीन गंभीर

Updated at : 10 Jul 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
सांप के डंसने  से तीन गंभीर

लोहरदगा : किस्को प्रखंड क्षेत्र के चरहू गांव निवासी 30 वर्षीय उषा देवी (पति जोगेंद्र साहू) को बिषैले सांप ने डंस दिया. परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर भंडरा […]

विज्ञापन

लोहरदगा : किस्को प्रखंड क्षेत्र के चरहू गांव निवासी 30 वर्षीय उषा देवी (पति जोगेंद्र साहू) को बिषैले सांप ने डंस दिया. परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

इधर भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी गांव निवासी दयानंद यादव के 10 वर्षीय पुत्र सोहन यादव को स्कूल जाने के क्रम में सांप ने डंस लिया. परिजन बच्चे को तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है. इधर सदर प्रखंड क्षेत्र के भक्सो गांव निवासी दरिया उरांव के 25 वर्षीय पुत्र निरंजन उरांव को सांप ने डंस लिया. इलाज के बाद युवक की स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola