आजीविका एवं उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 12:49 AM
लोहरदगा : लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सभागार में आजीविका एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय बैच का प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन नाबार्ड के संजय त्रिवेदी, रबेस सिंह, आर सेटी के पिटर तिग्गा ने किया. मौके पर सीपी यादव ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से प्रखंड के […]
लोहरदगा : लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सभागार में आजीविका एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय बैच का प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन नाबार्ड के संजय त्रिवेदी, रबेस सिंह, आर सेटी के पिटर तिग्गा ने किया.
मौके पर सीपी यादव ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से प्रखंड के सिठियों एवं बरही गांव की 15 स्वयं सहायता समूह से 150 महिलाआं का मशरूम उत्पादन में 30-30 महिलाओं को पांच बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रबेस सिंह ने बताया कि मशरूम का प्रशिक्षण भी एक हुनर है. मशरूम में पाये जानेवाले एंटी ओक्सिडेंट, कैंसर, डायबिटीज तथा विभिन्न तरह की बीमारियो से लड़ने में सहायक है.
महिलाएं इसका प्रशिक्षण कर उत्पादन करें. एलजीएसएसइसके मार्केटिंग में सहयोग करेगी. कार्यक्रम को इंद्रजीत कुमार, लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव, संजय त्रिवेदी ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










