विकास के लिए शिक्षा बेहद जरूरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड क्षेत्र के मसमानों में विद्यालय स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल, विद्यालय के निदेशक बिंदेश्वर उरांव, विकास भारती के देवेंद्र मंडल, अभय महतो […]

विज्ञापन

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड क्षेत्र के मसमानों में विद्यालय स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल, विद्यालय के निदेशक बिंदेश्वर उरांव, विकास भारती के देवेंद्र मंडल, अभय महतो ने किया.

विज्ञापन
विद्यालय के निदेशक बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि शिक्षा मानव सभ्यता का दीपक है, जिससे अज्ञानता का अंधकार दूर होता है. नये सत्र में 200 छात्रों का निःशुल्क नामांकन करने की घोषणा विद्यालय निदेशक बिंदेश्वर उरांव ने की. विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन उप प्राचार्य सिप्रियन तिग्गा ने प्रस्तुत किया एवं विद्यालय की प्रगति का ब्योरा दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति, धार्मिक से लेकर राष्ट्रीयता के पृष्ठभूमि से लबरेज रंगारंग प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया.
कार्यक्रम का संचालन नारायण कुमार एवं दीप्ति स्मिता खलखो ने किया. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक बिंदेश्वर उरांव ने किया. मौके पर अनिल गुप्ता, दिलीप पांडेय, लाल त्रिपुरारी नाथ शाहदेव, लाल त्रिभुवन नाथ शाहदेव, लाल लवकिशोर नाथ शाहदेव, राम कुमार सिंह, उत्तम कुमार शिखर, मुकेश प्रसाद सिंह, अभय महतो, देवेंद्र मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola