ब्राह्मणडीहा-चट्टी में दशहरा जतरा का आयोजन, बिंदेश्वर उरांव ने कहा जतरा सामाजिक समरसता का प्रतीक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भंडरा : ब्राह्मणडीहा-चट्टी में दशहरा जतरा का आयोजन किया गया. जतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने किया. कार्यक्रम में नागपुरी कलाकारों ने दिन भर एक से बढ़ कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया व जतरा में लोगों […]
विज्ञापन
भंडरा : ब्राह्मणडीहा-चट्टी में दशहरा जतरा का आयोजन किया गया. जतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने किया. कार्यक्रम में नागपुरी कलाकारों ने दिन भर एक से बढ़ कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया व जतरा में लोगों ने खरीदारी का पूरा आनंद उठाया.
बच्चो ने खूब मिठाई व खिलौने की खरीदारी की. मौके पर अतिथि बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि जतरा सामाजिक समरसता का प्रतीक है. लोग विभिन्न क्षेत्रों से आकर एक स्थान पर मिल कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है. जतरा में ब्राहमणडीहा, झीको, खिजरी, पंडरिया, जमगाईं, कुंदो, बनटोली, पुरियो, झारो आदि गांवों से आये खोड़हा दलों ने अपनी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित किया.
मौके पर कैलाश साहू, पारा नाथ तिवारी, कैलाश महतो, गणेश उरांव, मुकेश चौधरी, मनोज तिवारी, मुमताज खान, प्रदीप तिवारी, दुबराज तिवारी, कृष्णा तिवारी, राजदीप तिवारी, जगदेव गोप, महावीर उरांव, चिपो उरांव, छोटू उरांव, लेटे उरांव, बिरसा उरांव, कुलदीप तिवारी, हरि उरांव आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन