भाजपाइयों ने योगाभ्यास किया
Updated at : 22 Jun 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

अच्छे विचार होंगे, तभी विकास होगा लोहरदगा : महिला कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोरचा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल उरांव ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, किसान मोरचा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, भाजपा […]
विज्ञापन
अच्छे विचार होंगे, तभी विकास होगा
लोहरदगा : महिला कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोरचा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल उरांव ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, किसान मोरचा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, नरेन राज मौजूद थे.
मौके पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है. भाजपा का उद्देश्य ही स्वच्छ समाज एवं अच्छे विचारों का निर्माण करना है. जब समाज के अच्छे विचार होंगे तभी देश विकास करेगा. उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर सभी तरह के रोगों से मुक्त रहता है.
सभी लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए. किसान मोरचा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मनुष्य कितना भी धन कमा लें, परंतु उसका असली धन उसका स्वच्छ शरीर ही होता है इसलिए प्रतिदिन योग करें और निरोग रहें. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना पूरा जीवन ही कष्टों से भरा होता है.आज पूरे विश्व के लगभग 177 देशों में योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. मौके पर बिंदेश्वर बेक, चंद्रशेखर अग्रवाल, अनिल पांडेय, अमरेश भारती, भाजयुमो के प्रह्लाद केशरी, मनीश शिखर, नितिश सिंह, सत्यजीत सिंह, मिथुन तमेड़ा, सौरव शिखर, चंदन कांस्यकार, शंकर गुप्ता हर्ष निलय देव, दुखहरण साहु सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




