देश का विकास युवा ही कर सकते हैं : मनीर उरांव
Updated at : 21 Jun 2017 10:23 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा : नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा एवं युवा ग्रामीण विकास समिति भैंसमुंदो के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक युवा संसद कार्यक्रम सह योग प्रशिक्षण का आयोजन भंडरा डाक बंगला में हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक ललिता कुमारी ने की. कार्यक्रम का उदघाटन स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूर्व […]
विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा : नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा एवं युवा ग्रामीण विकास समिति भैंसमुंदो के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक युवा संसद कार्यक्रम सह योग प्रशिक्षण का आयोजन भंडरा डाक बंगला में हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक ललिता कुमारी ने की.
कार्यक्रम का उदघाटन स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव, बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य बालकृष्णा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया. मौके पर मनीर उरांव ने कहा कि आज हमारे देश में लगभग 70 प्रतिशत युवा हैं, जो जब चाहें तब हवा के तरह देश को विकास की ओर मोड़ सकते हैं, बस इच्छाशक्ति रखने की आवश्यकता है. बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ ,स्वच्छ भारत मिशन, आदर्श संसद जैसे योजना पर जागरूक कर रही है.
बाल कल्याण समिति सदस्य बालकृष्णा सिंह ने बाल विवाह, कम उम्र में शादी करना किस प्रकार से कानून अपराध माना गया है और महिला उत्पीड़न को कैसे कम किया जा सकता है, इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर देवेंद्र मंडल, राजीव रंजन उरांव, नंदलाल महतो, दिनेश उरांव, प्रीति कुमारी, गोपाल महतो, मुन्ना राम, रामप्रसाद पाल, पूजा कुमारी, राजकुमार महतो, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा मंडल ,महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




